World Cup 2023: बेन स्टोक्स के शतक की बदौलत इंग्लैंड ने नीदरलैंड को दिया 340 रन का लक्ष्य

By: Shilpa Wed, 08 Nov 2023 6:58:47

World Cup 2023: बेन स्टोक्स के शतक की बदौलत इंग्लैंड ने नीदरलैंड को दिया 340 रन का लक्ष्य

एक दिवसीय विश्व कप 2023 का 40वां मुकाबला आज पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में इंग्लैंड और नीदरलैंड्स के बीच खेला जा रहा है। इस मैच में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी। उसने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 9 विकेट पर 339 रन बनाए।

इंग्लैंड की ओर से बेन स्टोक्स हाइएस्ट स्कोरर रहे। उन्होंने 84 गेंद में 108 रन बनाए। यह उनका वनडे वर्ल्ड कप में पहला शतक है। इसके साथ ही बेन स्टोक्स इंग्लैंड के 8वें ऐसे बल्लेबाज बने जिन्होंने भारत में अन्तर्राष्ट्रीय मैच खेलते हुए 1000 रन बनाने की उपलब्धि हासिल की है।

स्टोक्स से पहले डेविड मलान (87 रन) ने अर्धशतक लगाया। क्रिस वोक्स 51 रन बनाकर पवेलियन लौटे। नीदरलैंड्स की ओर से बास डी लीडे ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए। इससे पहले इंग्लैंड ने अपनी प्लेइंग इलेवन में 2 बदलाव किए। इंग्लैंड में हैरी ब्रूक और गस एटिंकसन की वापसी हुई। लियाम लिविंगस्टन और मार्क वुड को आराम दिया गया। नीदरलैंड्स ने भी एक बदलाव किया डच टीम में शारिज की जगह पर एल अनिल तेजा आए।

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए क्रिकेट और खेल से जुड़ी News in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com